Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गुस्से में चाक़ू से दमाद ने किया हमला, दामाद सहित तीन की मौत

घटना में कई अन्य गंभीर रूप से घायल भी हुए है। जिन्हे मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

30 Apr 2023

गुस्से में चाक़ू से दमाद ने किया हमला, दामाद सहित तीन की मौत

मालदा। पिता के घर से वापस नहीं लौटना चाहती थी पत्नी। गुस्से में दामाद ससुराल पहुंचा और दो लोगों की हत्या कर दी। घटना मालदा जिले के इंग्लिशबाजार थाने के कमलबाड़ी बांधापुकुर इलाके की है। हत्या के बाद मौके से भागते समय छत से गिरकर आरोपित दामाद की भी मौत हो गई है। घटना में कई अन्य गंभीर रूप से घायल भी हुए है। जिन्हे मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपित का नाम टूबाई मंडल (35) है। टूबाई का पिछले कुछ महीनों से अपनी पत्नी से अनबन चल रहा था। बीती शाम जब टूबाई काम से घर लौटा तो सुना उसकी पत्नी निर्मला अपने पिता के घर गई है। जिसके बाद टूबाई अपनी पत्नी को वापस लाने पहुंच गया। लेकिन निर्मला उसके साथ ससुराल लौटने को राजी नहीं हुई। जिससे दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान अचानक टूबाई ने अपनी पत्नी व परिजनों पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, निर्मला और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे आनन-फानन में मालदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उक्त महिला का भी मौत हो गया। वहीं, टूबाई की पत्नी निर्मला गंभीर हालत में अस्पताल में चिकित्सा अधीन है। इस बीच हत्या के बाद छत से भागते समय टूबाई की भी गिरकर मौत हो गई।

मालदा के पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि कमलबाड़ी बांधापुकुर इलाके में शनिवार रात एक घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है जबकि एक घायल है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News